छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार समाप्त, मतदान कल होगा

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार समाप्त, मतदान कल होगा

देश के छह राज्‍यों के सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए प्रचार कल समाप्‍त हो गया। उत्‍तर प्रदेश की घोसी, उत्‍तराखंड की बागेश्‍वर, केरल की पुत्‍थूपल्‍ली, त्रिपुरा की धनपुर तथा बोक्‍सानगर, पश्चिम बंगाल की धूपगिरि और झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर कल मतदान कराया जाएगा। वोटों की गिनती इस महीने की आठ तारीख को कराई जाएगी।

उत्‍तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए प्रचार कल शाम समाप्‍त हो गया। इस सीट पर कल मतदान कराया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर कल होने वाले उपचुनाव को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के बीच सीधे मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है। राज्य सरकार के दो दर्जन से ज्यादा मंत्रियों सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं ने सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान पूरी ताकत झोंक दी। इस सीट पर उपचुनाव पूर्व समाजवादी पार्टी विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने की वजह से हो रहा है जो अब भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस सीट पर प्रत्याशी है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सहित सभी वाम दलों ने न केवल समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को अपना समर्थन दिया है।

Related posts

Leave a Comment