छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक इनामी सहित 26 माओवादियों ने आज पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी माओवादियों ने लोन वर्राटू अभियान-अपने गांव लौटो से प्रभावित होकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है। इन माओवादियों के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में माओवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। आत्मसमर्पण के बाद इन सभी माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत पच्चीस-पच्चीस हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
गौरतलब है कि लोन वर्राटू अभियान के तहत जिले में अब तक एक सौ छिहत्तर इनामी सहित सात सौ सत्रह माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
The post छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक इनामी सहित 26 माओवादियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया appeared first on insamachar.