छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री ने राज्‍य विधानसभा में अगले वित्‍त वर्ष का बजट पेश किया

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राज्‍य विधानसभा में अगले वित्‍त वर्ष का बजट पेश किया। इस दौरान उन्‍होंने विभिन्‍न वर्गों के लिए कई घोषणाएं कीं। राज्‍य में ढाई लाख रुपये से कम वार्षिक पारिवारिक आय वाले 18 से 35 वर्ष तक के बेरोजगार युवकों को दो हजार पांच सौ रुपये बेरोजगारी भत्‍ता दिया जायेगा। वहीं आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का भत्‍ता भी छह हजार पांच सौ रुपये से बढ़ाकर दस हजार रुपये कर दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment