चुनाव आयोग ने लोकसभा की तीन सीटों के उपचुनाव की आज घोषणा की

चुनाव आयोग ने लोकसभा की तीन सीटों के उपचुनाव की आज घोषणा की। मध्‍यप्रदेश में खंडवा, हिमाचल प्रदेश में मंडी और दादरा नगर हवेली सीट के लिए 30 अक्‍टूबर को मतदान कराया जायेगा। आयोग ने 14 राज्‍यों की 30 विधानसभा सीटों के उपचुनावों की भी घोषणा की है। ये सीटें हैं- असम की पांच, पश्चिम बंगाल की चार, मध्‍यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय की तीन-तीन, राजस्‍थान, बिहार और कर्नाटक की दो-दो, आन्‍ध्रप्रदेश, हरियाणा, महाराष्‍ट्र, मिजोरम, नगालैंड और तेलंगाना की एक-एक सीट पर मतदान होगा। लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों की अधिसूचना पहली अक्‍टूबर को जारी की जायेगी। नामांकन 8 अक्‍टूबर तक भरे जा सकेंगे।

Related posts

Leave a Comment