चीन की रियल एस्टेट कंपनी एवरग्रांडे ने अमेरिका में दिवालिया संरक्षण के लिए आवेदन किया

चीन की प्रॉपर्टी कंपनी एवरग्रांडे ने चीन में रियल एस्‍टेट संकट के बीच अमरीका में दिवालिया संरक्षण के लिए आवेदन किया है। इससे भारी ऋणों में डूबी कंपनी को अमरीका में अपनी परिसंपत्तियों के संरक्षण की राहत मिलेगी। एवरग्रांडे ने 2021 में अपने भारी ऋणों की बात उजागर की थी, जिससे वैश्विक वित्‍तीय बाजारों में आशंका और भय का माहौल बन गया था। चीन के प्रॉपर्टी मार्केट में संकट से विश्‍व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं। इस महीने की शुरुआत में चीन ने कहा था कि उसकी अर्थव्यवस्था अपस्फीति की स्थिति में आ गई है क्योंकि पिछले दो वर्ष से भी अधिक समय में पहली बार जुलाई में उपभोक्‍ता मूल्‍य में भारी गिरावट दर्ज की गई।

Related posts

Leave a Comment