गुजरात के विधानसभा चुनाव के दौरान महिला और दिव्यांगों के सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए निर्वाचन आयोग विशेष इंतजाम करेगा। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में राज्य की मुख्य चुनाव अधिकारी पी भारती ने बताया कि आयोग ने कई मतदान केंद्र ऐसे बनाने की तैयारी की है, जहां सुरक्षा से लेकर मतदान अधिकारी तक, सभी महिला कर्मचारी होंगे। इसी तरह कुछ केंद्र दिव्यांगों द्वारा भी संचालित होंगे।
गुजरात विधानसभा चुनाव में कई मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा से लेकर मतदान अधिकारी तक सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी