गुजरात तट पर बने दबाव के क्षेत्र का अगले 24 घंटों के दौरान एक चक्रवाती तूफान में बदल जाने की आशंका

गुजरात तट पर बने दबाव के क्षेत्र का अगले 24 घंटों के दौरान एक चक्रवाती तूफान में बदल जाने की आशंका है। मौसम विभाग की निदेशक मनोरमा मोहंती ने आकाशवाणी को बताया कि गुजरात में इस चक्रवात का विशेष प्रभाव नहीं पडेगा, लेकिन सौराष्‍ट्र समेत राज्य के तटीय क्षेत्रों में तेज बारिश जारी रहने की संभावना है। मछुआरों को अगले दो दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। देवभूमि द्वारका, गिर सोमनाथ और पोरबंदर जिलों में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। सौराष्ट्र के नौ जिलों में राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की 18 टीमों को तैनात किया गया है।

Related posts

Leave a Comment