खड़गे, थरूर और के. एन. त्रिपाठी ने कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के आगामी चुनाव के लिए आज नामांकन पत्र दाखिल किए

खड़गे, थरूर और के. एन. त्रिपाठी ने कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के आगामी चुनाव के लिए आज नामांकन पत्र दाखिल किए

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर और के. एन. त्रिपाठी ने कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के आगामी चुनाव के लिए आज नामांकन पत्र दाखिल किए। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण अध्‍यक्ष मधुसुदन मिस्‍त्री ने नई दिल्‍ली में आज दोपहर पत्रकारों को इस संबंध में जानकरी दी। उन्‍होंने बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने 14 नामांकन पत्र भरे, जबकि शशि थरूर ने पांच और के. एन. त्रिपाठी ने एक फार्म भरा। नामांकन पत्रों की जांच कल की जाएगी और यदि आवश्‍यक हुआ तो 17 अक्‍टूबर को चुनाव कराया जाएगा। मतों की गिनती 19 अक्‍टूबर को होगी।

Related posts

Leave a Comment