केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत काल के अवसर पर 18 साल से अधिक आयु के नागरिकों को कोविड से बचाव की बूस्टर डोज नि:शुल्क दी जाएगी।
15 जुलाई से अगले 15 दिन तक देश के 18 वर्ष से ज्यादा के जितने भी नागरिक होंगे, उनको बूस्टर डोज बिल्कुल मुफ्त में देने का निर्णय किया गया है। इससे पहले, फ्रंटलाइन वर्कर थे, कोविड वॉरियर थे या फिर 60 साल से ज्यादा के जो नागरिक थे उनके लिए था। अब इसको 18 साल से ज्याद की उम्र वालों के लिए साफ कर दिया है कि बूस्टर डोज बिल्कुल मुफ्त आप लोग अब लगवा सकते हैं और ये सभी सरकारी केंद्रों पर जगह-जगह पर उपलब्ध होगा।
देश में अब तक कोविड से बचाव के लिए 199 करोड़ 25 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि आज 11 लाख 76 हजार से ज्यादा टीके लगाए गए।