तेलंगाना में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत गरीबों के लिए एक किलो चावल पर 28 रुपये खर्च कर रही है। उन्होंने कामारेड्डी जिले के बीरकुर में चावल वितरित किए जाने के तरीके की जांच की और लाभार्थियों के साथ बातचीत भी की।
निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार के प्रयासों के बारे में सूचित करने की जिम्मेदारी स्थानीय अधिकारियों की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चावल खरीदने में केवल तीन रुपये का योगदान देती है जबकि लाभार्थी एक रुपये का भुगतान कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार खाद्यान्न मुफ्त वितरित किया जा रहा है उन्होंने अधिकारियों से लोगों को इसकी जानकारी देने को कहा।
निर्मला सीतारमण ज़हीराबाद लोकसभा क्षेत्र के तीन दिन के दौरे पर हैं। वे विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा कर रही हैं और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए भाजपा पदाधिकारियों से भी चर्चा कर रही हैं।