कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में आज कांग्रेस अध्‍यक्ष के चुनाव कार्यक्रम का अनुमोदन किया जाएगा

कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में आज कांग्रेस अध्‍यक्ष के चुनाव कार्यक्रम का अनुमोदन किया जाएगा

कांग्रेस कार्यकारिणी की आज दोपहर बाद बैठक होगी। इसमें कांग्रेस अध्‍यक्ष के चुनाव कार्यक्रम का अनुमोदन किया जाएगा। पार्टी के वरिष्‍ठ नेता गुलाम नबी आजाद के त्‍यागपत्र की पृष्‍ठभूमि में यह बैठक हो रही है। उन्‍होंने कांग्रेस में परामर्श करने की व्‍यवस्‍था को नष्‍ट करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी की आलोचना की थी।

इस बीच, तेलंगाना से पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और राज्‍य सभा के पूर्व सांसद एम.ए.खान ने कांग्रेस से त्‍यागपत्र दे दिया है। एम.ए.खान ने पत्र में आरोप लगाया कि पार्टी लोगों को यह विश्‍वास दिलाने में असफल रही है कि वह देश को आगे बढ़ाने में नेतृत्‍व प्रदान कर सकती है। इससे कुछ दिन पहले पार्टी विधायक राजगोपाल रेड्डी ने भी त्‍यागपत्र दे दिया था।

कांग्रेस ने घोषणा की थी कि पार्टी अध्‍यक्ष के पद के लिए चुनाव 21 अगस्‍त से 20 सितंबर के बीच होगा।

Related posts

Leave a Comment