कनाडा के चुनाव में भारतीय हस्तक्षेप के आरोप आधारहीन: विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जयसवाल

कनाडा के चुनाव में भारतीय हस्तक्षेप के आरोप आधारहीन: विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जयसवाल

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा है कि मालदीव का बजट बढ़कर करीब 771 करोड़ रुपये हो गया है। नई दिल्ली में उन्होंने कहा कि अधिक विवरण प्राप्त करने के बाद नए आंकड़ों को संशोधित किया जाएगा। रणधीर जयसवाल ने कहा कि भारत मालदीव के विकास में महत्वपूर्ण भागीदार बना हुआ है।

कनाडा के चुनाव में भारतीय हस्तक्षेप के आरोप पर, रणधीर जयसवाल ने कहा कि ये आधारहीन आरोप हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना भारत सरकार की नीति नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत मुख्य चिंताओं को दूर करने के प्रभावी कदम उठाने के लिए कनाडा से लगातार आग्रह कर रहा है।

अमरीका में भारतीय छात्रों की मौत पर, उन्होंने कहा कि इन पांच भारतीय छात्रों में से दो भारतीय नागरिक हैं और बाकी तीन भारतीय मूल के हैं। उन्होंने बताया कि विवेक सैनी की हत्या के दोषी अमरीकी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है। सरकार दो भारतीय नागरिकों की मौत के मामले में स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।

Related posts

Leave a Comment