कज़ाकिस्तान के अस्ताना में एलोर्डा कप मुक्केबाजी में भारत के सुमित सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने भारत के लिये कांस्य पदक पक्का कर लिया है। सुमित ने क्वार्टर फाइनल में 86 किलोग्राम वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कजा़किस्तान के बेकजत तंगातार को 5-0 से हराया।
51 किलोग्राम के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में जोरम मुयाना ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए कजाकिस्तान के दर्यान कुलझाबायेव को 4-1 से हराया।
भारत के चार मु्क्केबाज आज अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेलेंगे। महिला वर्ग में 54 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में शिक्षा का सामना कजाकिस्तान की जाहिना शेकरवेकोआ से होगा।