एसबीआई ने योनो और योनो लाइट ऐप में सुरक्षा की नई प्रणाली सिम बांइडिंग शुरू की

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया- एसबीआई ने अपने ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए योनो और योनो लाइट ऐप में सुरक्षा की नई प्रणाली सिम बांइडिंग शुरू की है। इन दोनों ऐप के नये संस्करण से ग्राहक अऩेक प्रकार की डिजिटल धोखाधड़ी से बच सकेंगे। योनो और योनो लाइट ऐप पर सिम बांइडिंग प्रणाली केवल उन्हीं मोबाइल फोन पर काम करेगी जिनका सिमकार्ड बैंक में पंजीकृत है।

योनो और योनो लाइट ऐप का नया संस्करण प्राप्त करने के लिए मोबाइल धारकों को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस प्रक्रिया में बैंक के पास मौजूद पंजीकृत मोबाइल नंबर के सिम का सत्यापन किया जाता है।ग्राहकों को सुनिश्चित करना होगा कि वे उसी मोबाइल फोन का सिम पंजीकृत कराएं जो उनके पंजीकृत संपर्क से जुड़ा है।

Related posts

Leave a Comment