एशिया कप महिला क्रिकेट का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार को

एशिया कप महिला ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट के फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। खिताबी मैच शनिवार को खेला जाएगा। भारत आठवीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचा है।

पहले सेमीफाइनल में भारत ने थाइलैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए थाइलैंड को जीत के लिए एक सौ 49 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में थाइलैंड की टीम निर्धारित बीस ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर केवल 74 रन ही बना सकी। भारत की शेफाली वर्मा को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने एक रोमांचक मैच में पाकिस्‍तान को एक रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

Related posts

Leave a Comment