एशिया कप क्रिकेट के फाइनल में कल कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा

एशिया कप क्रिकेट के आखिरी सुपर फोर मुकाबले में कल बांग्लादेश ने भारत को 6 रन से हरा दिया। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में जीत के लिए 266 रन के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम पचासवें ओवर में दो सौ उनसठ रन पर सिमट गई।

भारत और श्रीलंका पहले ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। खिताबी मुकाबला कल कोलम्‍बो में ही खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दिन में तीन बजे से शुरू होगा।

Related posts

Leave a Comment