एनजीटी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन नहीं करने पर महाराष्‍ट्र सरकार पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

एनजीटी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन नहीं करने पर महाराष्‍ट्र सरकार पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

राष्‍ट्रीय हरित अधिकरण-एनजीटी

राष्‍ट्रीय हरित अधिकरण-एनजीटी ने उच्‍चतम न्‍यायालय के निर्देश का पालन नहीं करने पर महाराष्‍ट्र सरकार पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। उच्‍चतम न्‍यायालय ने त्रयंबकेश्‍वर नदी में नगर-निगम का कचरा डालने से रोकने का निर्देश दिया था। त्रयंबकेश्‍वर बारह पवित्र ज्‍योतिर्लिगों में शामिल है। एनजीटी ने राज्‍य के मुख्‍य सचिव को अगली सुनवाई पर उपस्थित होने को कहा। राज्‍य सरकार को निर्देश दिया गया है कि नासिक जिले में त्रयंबकेश्‍वर नदी के जल की गुणवत्‍ता ठीक करने के लिए जिला मजिस्‍ट्रेट के पास एक करोड़ रुपये जमा कराये जायें। एनजीटी की प्रमुख पीठ के अध्‍यक्ष न्‍यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल ने 16 सितम्‍बर को व्यवस्था देते हुए कहा था कि त्रयंबकेश्‍वर नगर-परिषद कचरे को नदी में ड़ाले जाने से रोकने में नाकाम रही। त्रयंबकेश्‍वर नदी छोटी सी जलधारा है जो कुछ दूर जाकर गोदावरी नदी में मिलती है।

Related posts

Leave a Comment