जम्मू कश्मीर में राज्य की जांच एजेंसी- एसआईए ने पुंछ में आतंकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी से जुडे कई स्थानों पर छापेमारी की। हमारे संवाददाता ने बताया है कि कुख्यात ड्रग तस्कर रफीक लाला से जुडे नार्को आतंकवाद मामले में मंडी तहसील में चार जगहों पर छापे मारे गये। इसे इस साल जन सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया था। एसआईए ने सीमा पार कथित संबंधों के बारे में पूछताछ के लिए पहली जुलाई को उसकी रिमांड ली थी। लाला के घर से तीन मार्च को सात किलोग्राम हेरोइन, दो करोड़ रुपये नकद और एक पिस्टल के साथ गोला-बारूद बरामद किया गया था।
एनआईए ने पुंछ में आतंकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी की