उत्‍तर रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा पर 14 विशेष रेलगाडियां चलाने की घोषणा की

उत्‍तर रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा पर 14 विशेष रेलगाडियां चलाने की घोषणा की

उत्‍तर रेलवे ने यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए दीपावली और छठ पूजा पर इस महीने की 22 तारीख से 28 तारीख के बीच 14 विशेष रेलगाड़ियां चलाने की घोषणा की है। उत्‍तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार ये विशेष रेलगाडिया दरभंगा, सहरसा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, बक्‍सर, आरा, कटिहार, अमृतसर और फिरोजपुर के लिए चलेंगी। रेलगाड़ियों की सुविधा तथा यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड़भाड़ की निकासी के लिए इन विशेष रेलगाड़ियों को चलाया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment