उत्तर भारत में हल्‍की बारिश से लोगों को लू से राहत; दिल्‍ली, यूपी समेत कई राज्‍यों में तापमान में गिरावट आई

उत्तर भारत में कल शाम हल्‍की बारिश से लोगों को लू से राहत मिली और दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्‍यों में तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने यह बताया है कि दिल्‍ली और उत्तर प्रदेश के कई भागों में तापमान में कल कुछ गिरावट दर्ज की गई जिससे पिछले कुछ दिनों से लू के कारण झुलसती गर्मी से लोगों को राहत मिली। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में ओलो के साथ रूक-रूक कर वर्षा हुई।

उत्तर भारत के भागों में गर्म मौसम के स्थिति से राहत मिली है। देश के अन्‍य भागों में लू की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत में लू की स्थिति में कल से कमी आने की उम्‍मीद है।

झारखंड सरकार ने 19 से 25 अप्रैल के बीच स्‍कूल के समय में परिवर्तन किया है। इसी तरह महाराष्‍ट्र सरकार ने लू की स्थिति के कारण शुक्रवार से प्राथमिक, माध्‍यमिक और राज्‍य स्‍कूल बोर्ड के उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालयों में कल से जल्‍दी अवकाश की घोषणा की है।

Related posts

Leave a Comment