उत्‍तर भारत में तीव्र शीतलहर चल रही

उत्‍तर भारत में तीव्र शीतलहर चल रही

समूचे उत्‍तर भारत में तीव्र शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार-पांच दिनों तक देश के उत्‍तर पश्चिम हिस्‍से में बहुत अधिक घना कोहरा छाए रहने के साथ कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। उत्‍तर पश्चिम भारत और मध्‍य प्रदेश के भागों में न्‍यूनतम तापमान 2 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच है। अगले चार पांच दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली और उत्‍तर प्रदेश में भारत के गांगेय मैदानों में हल्‍की हवाएं चलने और अधिक नमी के कारण बहुत अधिक घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों तक उत्‍तर पश्चिम भारत में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी और इसके बाद स्थिति में सुधार होगा।

अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहेगी: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में घना से कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में तेज शीतलहर जारी रह सकती है।

Related posts

Leave a Comment