उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा-टेट का प्रश्नपत्र लीक करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने मामले में शामिल लोगों पर गैंगस्टर कानून के अंतर्गत कार्रवाई करने और उनकी संपत्ति जब्त करने के आदेश दिये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यूपीटेट उम्मीदवारों के साथ है। उत्तर प्रदेश पुलिस का विशेष कार्यबल प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच कर रहा है। इस संबंध में कई जिलों में छापेमारी की गई है और अब तक 29 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके सरगना को प्रतापगढ़ जिले से गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ लोगों को बिहार से भी गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, राज्य सरकार ने कहा है कि टेट पुन:-परीक्षा पारदर्शी तरीके से एक महीने के अंदर आयोजित की जाएगी।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...