सरकार ने कहा है कि प्रमुख गेंहू उत्पादक राज्यों में गेंहू फसल की स्थिति सामान्य है और इस फसल पर फिलहाल गर्मी का कोई असर नहीं पडा है। गेंहू फसल की स्थिति की निगरानी के लिए कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा गठित एक समिति की बैठक के दौरान यह सर्वेक्षण सामने आया। यह बैठक हाल ही में करनाल के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय गेंहू और जौ अनुसंधान संस्थान में आयोजित की गई थी। समिति ने कहा कि हरियाणा और पंजाब में समय से पहले तथा समय पर गेंहू की बुवाई के 75 प्रतिशत क्षेत्र मार्च महीने में गर्मी से प्रभावित नहीं होंगे। समिति ने यह भी कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और राज्य कृषि विश्वविद्यालयों के प्रयासों से मौसम के दबाव झेलने वाली गेंहू की किस्में विकसित कर ली गई हैं। ऐसे में इन फसलों पर गर्मी का असर बहुत कम पडेगा। कृषि और किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ मौसम विभाग, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, राज्य कृषि विश्वविद्यालय, गेंहू उपजाने वाले प्रमुख राज्यों के विशेषज्ञों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बैठक में भाग लिया।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...