उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न

उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार शाम पांच बजे तक 53 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया।

छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग वोट डालने पहुंचे।

दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान हुआ। वहीं, पहले चरण में 4 मई को 37 जिलों के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतगणना शनिवार को होगी।

Related posts

Leave a Comment