उत्‍तर प्रदेश में बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता राजनाथ सिंह और स्‍मृति ईरानी ने आज अपने-अपने नामांकन भरे

उत्‍तर प्रदेश में बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता राजनाथ सिंह और स्‍मृति ईरानी ने आज अपने-अपने नामांकन भरे

उत्‍तर प्रदेश में आज प्रमुख नेताओं के नामांकन पत्र भरने का दिन था। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं राजनाथ सिंह और स्‍मृति ईरानी ने आज अपने-अपने नामांकन भरे।

राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा सीट से अपना नामांकन भरा। वह इस सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ राजनाथ सिंह के नामांकन पत्र भरने के दौरान उनके साथ रहे। नामांकन भरने से पहले राजनाथ सिंह ने लखनऊ में एक विशाल रोड शो किया।

पार्टी की अन्‍य नेता स्‍मृति ईरानी ने अमेठी सीट पर अपना नामांकन भरा। इस बीच उत्‍तर प्रदेश में अगले चरण के चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है।

Related posts

Leave a Comment