मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत उत्तर पश्चिम भारत में आज शाम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी की है। विभाग ने कहा है कि कल हिमाचाल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मध्य भारत के लिए विभाग ने अगले दो दिन शुष्क मौसम और उसके बाद मध्यप्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 24 से 26 मार्च तक बारिश, आंधी या ओलावृष्टि की संभावना जताई है। दक्षिण भारत में तेलंगाना, केरल और भीतरी कर्नाटक में कल से बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा है कि पूर्वोत्तर भारत में दो दिनों तक आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। देश के पूर्वी हिस्सों में इस महीने की 26 तारीख से फिर से बारिश और गरज के साथ आंधी चलने का अनुमान है।
Related posts
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका...
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...