उत्तरी तमिलनाडु तट पर बना हवा के कम दबाव का क्षेत्र आज शाम तक धीरे-धीरे कमज़ोर होगा: मौसम विभाग

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र अभी चेन्‍नई से लगभग चालीस किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व उत्‍तरी तटवर्ती तमिलनाडु पर केन्द्रित है। इसके पश्चिमोत्‍तर दिशा में बढ़कर आज शाम तक कमजोर पड़ जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि इसके असर से आज राज्‍य के उत्‍तरी जिलों में भारी वर्षा जारी रहेगी। ग्‍यारह जिलों में आज शिक्षण संस्‍थानों में अवकाश घोषित किया गया है।

Related posts

Leave a Comment