इस्रायल ने भारत से अनुरोध किया है कि फलीस्तीनी आतंकवादी गुट हमास पर प्रतिबंध लगाए और उसे आतंकवादी संगठन घोषित करे। नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में इस्रायल के राजदूत नावोर जिलोन ने कहा कि उनके देश ने भारतीय अधिकारियों से अनुरोध किया है कि 7 अक्टूबर को इस्रायल पर हुए क्रूर हमले के बाद हमास को आतंकवादी संगठन घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत अन्य कई देशों की तर्ज पर हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करे। उन्होंने हमास के खिलाफ आतंकरोधी अभियानों में इस्रायल को शत-प्रतिशत समर्थन देने के लिए भारत को धन्यवाद दिया। इस्रायली राजदूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के उन नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने सबसे पहले इस्रायल पर हुए आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि भारत विश्व में नैतिक मूल्यों की महत्वपूर्ण और प्रखर आवाज है और इस्रायल के साथ है।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...