इज़राइली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगरी ने एक घोषणा की है कि अभी कोई युद्ध विराम नहीं है

इज़राइली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगरी ने एक घोषणा की है कि अभी कोई युद्ध विराम नहीं है

इज़राइली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगरी ने एक घोषणा की है कि अभी कोई युद्ध विराम नहीं है। सीमाएं लगातार बंद हैं और हमास के साथ संघर्ष जारी है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि गजा में स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। इजराइल और गजा के निवासियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। हमास पर दक्षिणी गजा पट्टी की ओर गजा निवासियों की आवाजाही में बाधा डालने का आरोप है। इस कदम की कथित अमानवीयता के लिए व्यापक रूप से निंदा की गई है।

लगातार जारी संघर्ष के बीच इस स्थिति से इजराइल और गजा के नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड रहा है। सेना के प्रवक्ता ने बताया है कि 291 परिवारों को उनके सैनिकों के निधन की सूचना दे दी गई है जबकि 199 परिवार अभी भी सेना में शामिल अपने प्रियजनों की खबर का इंतजार कर रहे है, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे गजा में बंदी बना लिए गए हैं।

इज़राइल ने लेबनान सीमा पर विभिन्न समुदायों से जगह खाली कराने संबंधी एहतियाती कदम उठाया है, जो स्थिति की गंभीरता को और अधिक रेखांकित करता है। ताजा आंकड़ों के अनुसार इस संघर्ष में अब तक 3,200 लोगों की जान जा चुकी है।

Related posts

Leave a Comment