इंडोनेशिया के जावा द्वीप में कल आए भूकम्प में मृतकों की संख्या 162 हो गई है। भूकम्प का केन्द्र पश्चिमी जावा के सियांजुर टाउन में दस किलोमीटर की गहराई में था। भूकम्प ग्रस्त क्षेत्र घनी आबादी वाला है। मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्रीय गवर्नर रिजवान कामिल ने बताया कि सात सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं और तेरह हजार से अधिक विस्थापित हैं। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इंडोनेशिया में भूकंप से हुए जान-माल के नुकसान पर दुख व्य क्तय किया है। उन्होंमने कहा कि भारत इस कठिन समय में इंडोनेशिया के साथ है।