आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने सभी 68 उम्मीदवारों की सूची जारी की

आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने सभी 68 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। आज शिमला में पार्टी की ओर से दस उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी की गई।

आम आदमी पार्टी ने चार उम्मीदवारों की पहली सूची 20 सितम्बर को जारी की थी। पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी सफलता के बाद से पार्टी हिमाचल प्रदेश में अपने लिए काफी संभावनाएं देख रही है।

Related posts

Leave a Comment