आम आदमी पार्टी ने ईडी के नोटिस को बताया गैर कानूनी, समन के जवाब में पेश नहीं होंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी ने ईडी के नोटिस को बताया गैर कानूनी, समन के जवाब में पेश नहीं होंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में आज प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी ने निदेशालय के नोटिस को गैर कानूनी बताया है। अरविंद केजरीवाल को इस मामले में यह तीसरा समन भेजा गया था। संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि यह समन लोकसभा चुनाव को देखते हुए जारी किया गया है।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर अरविंद केजरीवाल की कड़ी आलोचना की है। नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री स्वयं को कानून से ऊपर समझते हैं। उन्होंने कहा कि देश से भ्रष्टाचार खत्म करने की बातें करने वाले केजरीवाल अब स्वयं भ्रष्टाचारी बन गये हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय के समन को लेकर घबरा गये हैं।

Related posts

Leave a Comment