आज का राशिफल 2 जनवरी 2022 सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

आज का राशिफल 2 जनवरी 2022 सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

मेष राशि: भाइयों के साथ तालमेल स्थापित होगा। भवन भूमि के सौदों में जल्दबाज़ी न करें। पारिवारिक आयोजनों में शामिल होंगे। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी, लंबी यात्रा के योग हैं। नई संपत्ति प्राप्त करने के संकेत हैं। आप में से कुछ लोग मशहूर हस्तियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रयास कर सकते हैं और सामाजिक सर्किट में कौन है। अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सही भोजन करना महत्वपूर्ण होगा।

वृषभ राशि: आलस त्यागें। समय पर काम करें। आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें। आज कारोबार को बढ़ाने के लिये घर के किसी सदस्य से कोई नया सुझाव मिलेगा| आप लवमेट के साथ किसी पहाड़ी इलाके में घूमने का प्लान बनायेंगे। आज किसी सामाजिक कामकाज में आप ज्यादा बिजी हो सकते हैं, लेकिन आपको काम में सफलता जरूर मिलेगी। ऑफिस में कलिग्स आपकी काम में पूरी मदद करेंगे। सड़क क्रॉस करते समय ध्यान रखे । आज परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी। परिवार के किसी सदस्य का विवाह संबंधी अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आज लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन राशि: आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उमीद है। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर में जा सकते हैं। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। किसी दूसरी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आएगी। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी सरकारी नौकरी के लिए चयनित भी हो सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ धन आज आपको वापस मिलेगा।

कर्क राशि: आपकी पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है। आज आपका लक आपके साथ रहेगा। ऑफिस में आज कोई सीनियर मिटिंग कर सकता है। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा, नन्हे मेहमान आने के योग बन रहे है। आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करने की वजह से सारे रूके हुए काम पूरे कर लेंगें, घर का टीवी खराब होने की वजह से बच्चे थोड़ा बोर हो सकते है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, लोग उनके काम की सराहना करेंगे। सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी। धर्म-कर्म से जुड़े मामलों में समय व्यतीत होगा। सामाजिक या विवाह के किसी संबंध में आपका योगदान बना रहेगा।

सिंह राशि: आप की मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मन्दिर में जा कर सिंदूर और तैल अर्पण करें, रुके काम बनेंगे,सफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। आज घर में किसी मित्र के आगमन से खुशी का माहौल बना रहेगा। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आप कुछ नया करने की सोचेंगे। आपको काम में सक्सेस भी मिलेगी। आज किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात आपको फायदा पहुंचा सकती है। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आज शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। सामाजिक कार्यो में सहयोग देने से मे मान सम्मान बढेगा। आज किसी समारोह आदि में जाने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

कन्या राशि: बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यो के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। आज मेहनत के बल पर आपको धन लाभ होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ेगा। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखें, आपके लिये अच्छा होगा। आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी, लेकिन आप सब चीज़ों को अच्छे से मैनेज कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से संबंध ठीक बने रहेंगे। सफलता आपके कदम चुमेगी। सीनियर्स का स्पॉट मिलेगा। दवाईयों के कारोबार में उम्मीद से ज्यादा बरकत होगी। परिवारिक सहयोग आपके साथ बना रहेगा। धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों में कुछ योगदान दे सकते हैं। कोई पुराना मुद्दा उभरने से तनाव जैसा वातावरण बन सकता है। आज सभी काम पूरे हो सकते हैं।

तुला राशि: आलस्य से बचकर रहें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यो में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान सम्भव है। आज आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। आज आपके मन में कारोबार शुरू करने के नए-नए विचार आयेंगे। जीवनसाथी को कोई उपहार देने की सोचेंगे। आर्थिक पक्ष आज पहले से मजबूत रहेगा। आज दूसरे लोग आपकी बातों को अच्छे से समझ लेंगे। ऑफिस में आपको अपने किसी अच्छे काम के लिये इंसेंटिव मिलेगा। आज वाहन खरीदने का योग भी बन रहा है। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में भी बीतेगा। चन्द्रमा का गोचर इस समय उत्तम ग्रह स्थितियां बना रहा है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को सुकून और खुशी देगी।

वृश्चिक राशि: दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे। आज आपके सभी काम समय से पूरे होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई काम करने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आज जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में ख़ुशी का माहौल बना देगा। कुछ लोग आपसे किसी काम के लिये अपेक्षाएं लगा सकते हैं। आज आप दूसरों के उलझे हुए मामलों को तुरंत सुलझाने में सफल रहेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। अगर आज आप राजनीति से जुड़ा कोई काम करने चाह रहे है तो आपको सफलता मिलेगी। आपके घरेलू काम अच्छे से पूरे होंगे। आज सही योजना के तहत करियर में बदलाव लायेंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी राजनैतिक संपर्क से आपको कुछ फायदा होने की उम्मीद है। समाज में प्रभावशाली बनेंगे।

धनु राशि: जिसे आप किसी काम का न समझते थे आज वही आपके कार्यो में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते है। सतर्क रहें। आज पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि होगी, लेकिन छोटी- छोटी बातों पर गुस्सा करने की आदत को आपको बदलना होगा। दूसरे लोगों से मिलना-जुलना आपके लिये फाययेमंद होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बच्चे किसी काम के लिये आपकी मदद मांगेंगे। आपको उनकी मदद करके अच्छा लगेगा। आपको कुछ नया सिखने का मौका मिलेगा। शाम का समय दोस्तों के साथ बीतेगा। भाई से कोई उपहार भी मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए ,बाहर का जंक-फूड खाने से बचें। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से सुकून बना रहेगा। धार्मिक कार्यो में मन लगेगा।

मकर राशि: सामाजिक कुछ लोग आपके किये कार्यों से नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। पारस्परिक या पुश्तैनी विवाद निपटेंगे। आज आप ऑफिस में दूसरों के सामने अपना मत रखने में सफल होंगे। छात्रों को अभी और मेहनत करने की आवश्यकता है। अपना ध्यान फालतू चीजों से दूर रखें| लंबे समय से कोई रूका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सतर्क रहने की जरूरत है , नियमित योग करने से आप स्वस्थ बने रहेंगे। बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा। किसी से भी मित्रता करने से पहले उसके व्यवहार को अच्छे से समझ लें, तो बेहतर होगा। आज सामाजिक गतिविधियों में आपका सहयोग रहेगा। आपको सम्मानित भी किया जा सकता है।

कुम्भ राशि: आपकी दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ सम्भव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश सम्भव है। आज कुछ लोग आपकी बढ़ी हुई ऊर्जा से प्रभावित होंगे। आज का दिन खुद में बदलाव लाने वाला भी रहेगा। आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए , इससे आपको सफलता मिलेगी। जो लोग स्टेशनरी के बिजनेस से जुड़े हैं, उनको आज लाभ मिलेगा| कामकाजी महिलाओं को कोई छोटा उद्योग शुरू करने में घर वालों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। संतान और प्रेम का भाव उत्तम बना रहेगा। किसी नजदीकी मित्र या संबंधी से मुलाकात सुकून प्रदान करेगी।

मीन राशि: व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा। आज घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। इस राशि के कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। आपको अपने बिजनेस के लिए नया पार्टनर भी मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी काम में माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। भाई-बहनों के साथ भी आपके संबंध बेहतर होंगे। अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा होगा। आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज का दिन बेहतर बना रहेगा। आपमें कुछ नया सीखने व करने की दृढ़ इच्छा जागृत होगी।

Related posts

Leave a Comment