असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। असम के इतिहास में पहली बार उत्तीर्ण होने वाले छात्रों का प्रतिशत 93 दशमलव एक शून्य रहा। कुल दस हजार 348 विद्यार्थियों ने श्रेष्ठतम अंक प्राप्त किये।
दूसरी ओर असम उच्च मदरसा परीक्षा का परिणाम 93 दशमलव एक आठ प्रतिशत रहा और 83 विद्यार्थियों ने श्रेष्ठतम अंक प्राप्त किये। कोविड के कारण परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया था और यह परिणाम स्कूल की मूल्यांकन समिति के डाटा के आधार पर घोषित किये गये हैं।