बिहार में 76 प्रतिशत लोगों में सीरो पॉजिटिविटी या एंटीबॉडी की मौजूदगी मिली

बिहार में 76 प्रतिशत लोगों में सीरो पॉजिटिविटी या एंटीबॉडी की मौजूदगी मिली

बिहार में 76 प्रतिशत लोगों में सीरो पॉजिटिविटी या एंटीबॉडी की मौजूदगी पाई गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा 14 जून से 6 जुलाई तक यह सर्वेक्षण किया गया था।

केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को अपने स्वयं के ऐसे सर्वेक्षण करने और जिला स्तर के आंकड़े तैयार करने का निर्देश दिया है जिनसे स्थानीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को तैयार करने में मदद मिल सके। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि पटना, दरभंगा और सारण जिले सहित 12 जिलों में सीरो सर्वेक्षण किया जाएगा।

प्रत्येक जिले में 50 स्वास्थ्य कर्मियों सहित 370 लोगों को इस सर्वेक्षण के लिए चुना जाएगा। मंगल पांडे ने कहा कि 20 दिनों में सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इस बीच राज्य के 14 जिलों से कोविड का कोई भी नया मरीज सामने नहीं आया है। राज्य में कोविड के मरीजों की संख्‍या 480 है। ठीक होने की दर बढ़कर 98 प्रतिशत से ऊपर हो गई है। अब तक सात लाख 14 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment