उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का पहला चरण आज पूरा हो गया। श्रीराम भूमि तीर्थ-क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि इस चरण में मंदिर की मजबूत आधारशिला बनाने का काम पूरा हुआ है। इसके लिए गर्भ-गृह के नीचे 14 मीटर और अन्य हिस्सों के लिए 12 मीटर की बुनियाद बनाई गई है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण का दूसरा चरण अगले दो महीने में पूरा हो जाएगा। इसके बाद तीसरा चरण भी तीन से चार महीने में बन कर तैयार हो जाएगा। चंपत राय ने यह भी कहा कि मंदिर निर्माण से जुडी ताजा जानकारी समय समय पर सार्वजनिक की जाएगी।
Related posts
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...
Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट जगत...
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक कल्याण...