अमेरिका में हुई दो सामूहिक गोलीबारी की घटनाओं के कारण हजारों प्रदर्शनकारियों ने देश भर में रैली निकाली

अमेरिका में हुई दो सामूहिक गोलीबारी की घटनाओं के कारण हजारों प्रदर्शनकारियों ने देश भर में रैली निकाली

अमेरिका में हाल में हुई दो सामूहिक गोलीबारी की घटनाओं की वजह से सख्त बंदूक कानूनों की मांग करते हुए हजारों प्रदर्शनकारियों ने देश भर में रैली निकाली। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया और कांग्रेस से “सामान्य ज्ञान बंदूक सुरक्षा कानून” पारित करने का आह्वान किया।

24 मई को टेक्सास के उवाल्डे में रॉब एलीमेंट्री स्‍कूल में हुई गोलीबारी में उन्नीस बच्चे और दो वयस्क मारे गए थे। इससे पहले न्यूयॉर्क के बफ़ेलो में हुई गोलीबारी की घटना में 10 लोग मारे गए थे। इन घटनाओं के बाद अमरीका में बंदूक नियंत्रण कानून को लेकर बहस छिड़ गई है।

2018 में फ्लोरिडा में पार्कलैंड स्‍कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सुरक्षित बचे व्‍यक्तियों द्वारा स्‍थापित बंदूक सुरक्षा समूह, मार्च फॉर अवर लाइव्स के सदस्‍यों ने शनिवार को कहा कि वाशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलिस और शिकागो समेत देश भर में लगभग 450 रैलियां आयोजित की जाएंगी। समूह ने कहा कि अगर निर्दोष लोग मरते रहेंगे तो राजनेता चैन से नहीं रह सकेंगे।

Related posts

Leave a Comment