अमेरिका ने शिनजियांग, तिब्बत और चीन के अन्य क्षेत्रों में मानवाधिकारों के निरंतर उल्लंघन के लिए चीन की आलोचना की

अमेरिका ने शिनचियांग, तिब्बत और चीन के अन्य क्षेत्रों में निरंतर मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए चीन की निंदा की है। अमेरिका ने कहा है कि चीन अपने ही लोगों के विरूद्ध घृणित कार्रवाई कर रहा है। उसने कहा कि चीन को जिम्मेदार ठहराने के लिए वह अपने सहयोगियों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ निकटता से काम करने के लिए वचनबद्ध है। बुधवार को जारी शिनचियांग पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त की रिपोर्ट का स्वागत करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति भवन की प्रेस सचिव करीन जीन-पियरे ने कहा कि चीन में मानवाधिकारों के विरुद्ध जारी अपराध और नरसंहार से अमरीका की चिंता बढ़ गई है।

Related posts

Leave a Comment