अमेरिका ने युद्धग्रस्‍त गाजा में राहत सामग्री से भरे हुए ट्रकों के पहुंचने का स्‍वागत किया

अमेरिका ने युद्धग्रस्‍त गाजा में राहत सामग्री से भरे हुए ट्रकों के पहुंचने का स्‍वागत किया

अमरीका ने युद्धग्रस्‍त गाजा में राहत सामग्री से भरे हुए ट्रकों के पहुंचने का स्‍वागत किया है और सभी पक्षों से रफाह क्रॉसिंग खोले रखने की अपील की है। राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने एक बयान में कहा है कि आवश्‍यक वस्‍तुओं की आपूर्ति के लिए मार्ग खोलना उच्‍चस्‍तरीय कूटनीतिक का परिणाम है। इससे पहले अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सभी पक्षों से रफाह क्रॉसिंग खोले रखने का अनुरोध किया था ताकि गाजा के लोगों के लिए आवश्‍यक राहत सामग्री की लगातार आपूर्ति हो सके। उन्‍होंने कहा कि हमास को जीवनरक्षा सहायता के मामलों में हस्‍तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि फलस्‍तीन के नागरिक हमास के आतंकवाद के लिए जिम्‍मेदार नहीं हैं और उन्‍हें हमास की गतिविधियों को लेकर परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

राष्‍ट्रपति जो बाइडेन की इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतान्‍याहू और मिस्र के राष्‍ट्रपति अल-सीसी के साथ हुई गहन बातचीत और समझौते के बाद आपूर्ति मार्ग खोले जाने का फैसला किया गया।

Related posts

Leave a Comment