मस्कट से कोच्चि जाने वाले एयर इंडिया के विमान के इंजन में आग लगने के बाद आज दोपहर यात्रियों को उड़ान भरने से कुछ देर पहले मस्कट हवाई अड्डे पर सुरक्षित निकाल लिया गया।
कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के सूत्रों ने बताया कि विमान में 141 यात्री, चार शिशु और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।
यात्रियों को कोच्चि वापस लाने के लिए मुंबई से मस्कट के लिए एक राहत विमान भेजा गया है। विमान के कल सुबह ढाई बजे तक कोच्चि पहुंचने की उम्मीद है और यह विमान सुबह सवा तीन बजे दोहा के लिए प्रस्थान करेगा।