अमरीका ने घोषणा की है कि वह यूक्रेन को अपनी महत्वपूर्ण पेट्रियोट मिसाइल रक्षा प्रणाली प्रदान करेगा। पेट्रियोट मिसाइल रक्षा प्रणाली का प्रयोग कम दूरी की बेलेस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और युद्धक विमानों के विरुद्ध रक्षा कवच के रूप में किया जा सकता है। यूक्रेन को इस तरह की पहली रक्षा प्रणाली उपलब्ध कराकर यूक्रेनी प्रतिरक्षा को मजबूत किया जा रहा है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि पेट्रियोट मिसाइल रक्षा प्रणाली यूक्रेन को दी जाने वाली 185 करोड़ डॉलर की सहायता का हिस्सा है। इस पैकेज में सैन्य वाहन, मोर्टार और उच्च तकनीक वाले रॉकेट सिस्टम के साथ छोटे हथियार भी शामिल हैं।
इस सहायता की घोषणा तब की गई है, जब यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमीर जेलेंस्की दोनों देशों के बीच सैन्य सहायता को मजबूती देने के लिए वाशिंगटन में मौजूद हैं।