अमेरिका ने अरूणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में चीन के अतिक्रमण को धौंस दिखाने की प्रवृत्ति बताया है। उसका कहना है कि चीन अमेरिका के सहयोगी देशों के क्षेत्रों में उकसावे वाली कार्रवाई करता रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता पैट राइडर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पेंटागन तवांग में वास्तविक नियंत्रण रेखा- एल ए सी पर गतिविधियों का निरन्तर अध्ययन कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने भागीदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सभी प्रयास जारी रखेगा। प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका तनाव दूर करने के भारत के सभी प्रयासों का पूरा समर्थन करता है। अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रेस सचिव कारीन जीन पियरे ने कहा कि उन्हें यह जानकर संतोष हुआ है कि दोनों पक्ष अब शांति बनाए हुए हैं।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...