अमेरिका के विदेश विभाग ने यूक्रेन को 25 करोड अमरीकी डॉलर के सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की

अमेरिका के विदेश विभाग ने यूक्रेन को 25 करोड अमेरिकी डॉलर के सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की है। बाइडेन प्रशासन ने, पिछले सप्ताह, अतिरिक्त यूक्रेन सुरक्षा पैकेज की घोषणा की थी। हालांकि, इसमें इस बात पर जोर दिया गया कि यह अंतिम पैकेज होगा जिसे अमेरिका सांसदों से स्पष्ट अनुमोदन प्राप्त किए बिना यूक्रेन को दे सकता है। बाइडेन प्रशासन ने कांग्रेस से यूक्रेन के लिए 60 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की सहायता सहित एक पूरक पैकेज मांगा है। फरवरी 2022 में रूस के आक्रमण शुरू होने के बाद से, अमेरिका ने यूक्रेन को सैन्य सहायता में 46 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक आवंटित किए है।

Related posts

Leave a Comment