अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने देश के 31 प्रांतों में रात्रि कर्फ्यू लगाया

अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने देश के 31 प्रांतों में रात्रि कर्फ्यू लगाया

अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने देश के 31 प्रांतों में रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। लोगों को आपात स्थिति को छोड़कर रात दस बजे से सुबह चार बजे तक घर से निकलने की अनुमति नहीं होगी। काबुल, पूर्वी नंगरहार और उत्तरी पंजशेर प्रांतों में रात्रि कर्फ्यू लागू नहीं होगा।

अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने यह भी बताया कि आतंकी हिंसा के अधिकांश मामले रात में ही होते हैं, इसलिए उन्हें रात्रि कर्फ्यू जैसे अभूतपूर्व फैसले लेने पड़े। आंतरिक मामलों के मंत्री ने 31 प्रान्तों के निवासियों से अफगान सेना के साथ सहयोग करने और रात्रि कर्फ्यू के नियमों का पालन करने को कहा है।

Related posts

Leave a Comment