अफगानिस्तान में चार विस्फोटों में 31 लोग मारे गए और 87 लोग घायल

अफगानिस्‍तान में कल चार विस्‍फोटों में कम से कम 31 लोग मारे गए और 87 घायल हो गए। स्‍थानीय अधिकारियों के अनुसार पहला विस्‍फोट मजारे शरीफ स्थित शिया मुस्लिम मस्जिद में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि विस्‍फोट के समय मस्जिद परिसर नमाजियों से खचाखच भरा था। एक बैग में रखे विस्‍फोटकों को रिमोट कंट्रोल से अंजाम दिया गया। विस्‍फोट की जिम्‍मेदारी इस्‍लामिक स्‍टेट ग्रुप ने ली है।

Related posts

Leave a Comment