अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर प्रांत में जारी संघर्ष के दौरान पंजशीर में लगभग छह सौ तालिबानी लडाके मारे गए

अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर प्रांत में जारी संघर्ष के दौरान पंजशीर में लगभग छह सौ तालिबानी लडाके मारे गए हैं। अफगानिस्‍तान में तालिबान का विरोध कर रही सेना के प्रवक्‍ता ने कहा कि एक हजार से अधिक तालिबानियों को पकड़ लिया गया है या उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है। तालिबान को अन्य अफगान प्रांतों से आपूर्ति प्राप्त करने में समस्या थी। इस क्षेत्र में बारूदी सुरंगों की मौजूदगी के कारण पंजशीर प्रतिरोध बल के खिलाफ तालिबान का आक्रमण भी धीमा पड़ गया है। तालिबान के एक सूत्र ने कहा कि पंजशीर में लड़ाई जारी है लेकिन राजधानी बाजारक की ओर जाने वाली सड़क पर बारूदी सुरंगों के कारण लड़ाई की गति धीमी पड़ गई है।

Related posts

Leave a Comment