विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा है कि अफगानिस्तान की स्थिति का हल सैन्य कार्रवाई से नहीं निकल सकता। उन्होंने बातचीत के जरिये राजनीतिक हल निकालने पर जोर दिया है। राज्यसभा में अनुपूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए डॉ0 जयशंकर ने कहा कि बल प्रयोग करके अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा नहीं किया जा सकता। भारत इस मसले को गंभीरता से ले रहा है और इसके राजनीतिक हल के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत बल प्रयोग से निकले किसी भी परिणाम को स्वीकार नहीं करेगा। डॉ. जयशंकर ने अफगानिस्तान के मुद्दे पर अमरीका के विदेशमंत्री एन्टनी ब्लिंकन से भी व्यापक रूप से चर्चा की थी।
Related posts
-
धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में एक... -
FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में... -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत...