होली के त्योहारी सीजन के दौरान भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए 196 विशेष ट्रेन चलाई

होली के त्योहारी सीजन के दौरान भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए 196 विशेष ट्रेन चलाई

होली के इस मौजूदा त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का सामना करने के लिए भारतीय रेलवे 196 विशेष ट्रेनों के 491 फेरे चला रहा है।

रेल मार्गों पर देश के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेनों की योजना बनाई गई है, जैसे – दिल्ली-पटना, दिल्ली-भागलपुर, दिल्ली-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-सहरसा, गोरखपुर-मुंबई, कोलकाता-पुरी, गुवाहाटी-रांची, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णों देवी कटरा, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस, पुणे-दानापुर आदि।

क्र.सं.
रेलवे
अधिसूचित ट्रेन
अधिसूचित यात्राएं

1
सीआर
29
122

2
ईसीआर
16
58

3
ईआर
8
14

4
ईसीओआर
0
0

5
एनसीआर
4
10

6
एनईआर
10
22

7
एनएफआर
6
22

8
एनआर
35
75

9
एनडब्ल्यूआर
14
38

10
एससीआर
6
6

11
एसईआर
9
9

12
एसईसीआर
2
2

13
एसआर
1
1

14
एसडब्ल्यूआर
8
10

15
डब्ल्यूसीआर
12
18

16
डब्ल्यूआर
36
84

17
केआर
0
0

 
कुल
196
491

अनारक्षित डिब्बों में यात्रियों के व्यवस्थित प्रवेश के लिए आरपीएफ कर्मचारियों की देखरेख में टर्मिनस स्टेशनों पर कतार लगाकर भीड़ नियंत्रण के उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। ट्रेनों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारियों को आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात किया गया है। ट्रेन सेवा में किसी भी व्यवधान से निपटने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कर्मचारियों को विभिन्न खंडों में तैनात किया गया है।

प्लेटफॉर्म नंबर के साथ ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान की लगातार और समयबद्ध घोषणा के उपाय किए गए हैं।

Related posts

Leave a Comment