हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार आज शाम समाप्‍त हो जाएगा। राजनीतिक दलों के स्‍टार प्रचारक मतदताओं को अपने पक्ष में करने के अंतिम प्रयासों में लगे हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुराग सिंह ठाकुर ने शिमला, कुसुमटी और नावा में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान राज्य में केन्द्रीय योजनाओं को लागू नहीं करने दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल के विकास को रोकने के लिए कई बार रोड़े अटकाए हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस आज राज्य के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में विजय आशीर्वाद रैलियां करने जा रही हैं। पार्टी के स्टार प्रचारक कई जगहों पर रोड शो और जनसभाओं के जरिए प्रचार करेंगे। प्रदेश में चुनाव प्रचार आज शाम पांच बचे बंद हो जाएगा। राज्य की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान और 8 दिसंबर को मतगणना होगी।

Related posts

Leave a Comment