हिमाचल प्रदेश में आज नगर निगम के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान में एक सौ दो उम्मीदवारों का फैसला 90 हजार मतदाता करेंगे। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। वोटो की गिनती 4 मई को होगी। शिमला नगर निगम के सभी 34 वार्डों के लिए 139 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि सुचारू मतदान के लिए 153 मतदान दलों को तैनात किया गया है।
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने शिमला नगर निगम चुनाव के लिए अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, “आने वाले 5 साल यहां कांग्रेस की सरकार है और यहां की मतदाता समझदार है। मुझे पूरी उम्मीद है कि जिस तरह से हमारे मुख्यमंत्री कम समय में अपने वादे पूरे कर रहे हैं इसलिए हम आश्वस्त है कि यहां कांग्रेस की ही विजय होगी।”